नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, कई संवेदनशील जगहों का किया मुआयना

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। मुहर्रम को लेकर नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को  फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान शहर के सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए।अधिकारियों ने शहर की विभिन्न सड़कों एवं गलियों से गुजरते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर का मुआयना किया तथा आम लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

इस दौरान शहर में विभिन्न जगहों पर स्थित मंदिर, मस्जिद व आसपास की जगहों का विशेष रूप से मुआयना किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के रांची रोड, भरावपर , गगन दीवान , नदी मोड़  सहित कई जगहों का भ्रमण किया गया।

फ्लैग मार्च को लेकर डीएम ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया गया है। जिससे पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के विभिन्न जगहों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।  जिला प्रशासन आगामी पर्व त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह मुस्तैद एवं कटिबद्ध है।

जबकि एसपी ने बताया कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है तथा असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।