अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

मुखिया का अपहरण कर मारपीट करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अस्थावां प्रखंड के अमावा पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार उर्फ राजा का अपहरण कर मारपीट करने के मुख्य अभियुक्त को अस्थावा थाना पुलिस ने बेना थाना के मुर्गियाचक गांव स्थित किराये के मकान से गिरफतार कर लिया है।

अस्थावा थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि इस दौरान उक्त अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया गया है। गिरफतार अभियुक्त नालंदा जिले के सारे थाना एरिया के दामचक गांव निवासी स्व. सिदेश्वर प्रसाद का पुत्र सर्वोत्म कुमार है।

इस गिरफतार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास पाया गया है। गिरफतार इस अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताते चलें कि बीते 25 जुलाई को स्कार्पियो सवार मुखिया प्रशांत कुमार को बदमाशों ने अपहरण कर उनके साथ मारपीट किया था। जिसके बाद मुखिया प्रशांत कुमार ने किसी पकार वहां से भागकर अपनी जान बचाया था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »