नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जिलाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में 8 आवेदकों की समस्याओं को सुना और कार्रवाई का निर्देश दिया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 8 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

District Magistrate heard the problems of 8 applicants in Dainik Janata Darbar and directed to take action 1सरमेरा प्रखण्ड से आये दो प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि प्रखण्ड में कुछ राजकीय नलकूप क्रियाशील नहीं हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने दूरभाष पर कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन को त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया। कुछ खराब चापाकलों की मरम्मती की आवश्यकता की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दूरभाष पर अविलम्ब मरम्मती दल भेज कर सभी बंद चापाकलों की मरम्मती सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।

एक सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा प्रखण्ड संसाधन सेवी के पद पर नियोजन हेतु आवेदन दिया गया था। परंतु नियमों के विरुद्ध अन्य अभ्यर्थी का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जाँच का निदेश दिया।

घोड़ा कटोरा के एक आवेदक द्वारा बताया गया  कि गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत उनकी जमीन का भू-अर्जन किया गया था लेकिन उन्हें उनकी पूरी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मामले की जाँच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »