नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

3 दिनों से लापता बालक का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के गुलजार बाग गांव से एक 11 वर्षीय बालक गायब है, जिसके कारण परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लापता बालक के मां मालती देवी ने बताया कि गुरुवार को घर से बाहर खंधा वाली खेत में धान रोपने गई थी। घर पर पुत्र सुरज कुमार था।  जब घर पहुंचे, तब देखा कि पुत्र सुरज कुमार गायब है।

उसके बाद आस पास के अलावा परिजनों के यहा खोजबीन किया गया है, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। तीन दिनों से गायब पुत्र का सुराग नही मिलने से परिजनो के बीच बेचैनी बढी है।

उन्होंने बताया कि वे लोग पूरा परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करते है, लेकिन पुत्र के बारे में अता पता नहीं चलने से परिजन हाल से बेहाल हो रहे है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।