नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर रहकर करता था पढ़ाई

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना क्षेत्र के पंडित नगर मोहल्ले में एक इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार है।

पिता ने बताया कि वह कुछ महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।  उसकी जिद्द थी कि वह कोटा में जाकर इंजीनियरिंग की तैयारी करें। मगर आर्थिक तंगी के कारण वह रुपए देने में असमर्थ थे, इसी कारण वह तनाव में चल रहा था।

आज दोपहर मकान मालिक द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र ने फांसी लगा ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।

नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई है ।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »