गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

हिलसाः खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से युवा किसान की अकाल मौत

हिलसा (नालंदा दर्पण)। चिक्सौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भातु बिगहा गांव में खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र प्रसाद का पुत्र राजेश यादव है।

Hilsa Untimely death of a young farmer due to electrocution during Khet Patwan 1परिजनों के अनुसार राजेश यादव गांव के फतेहाबाद खंधा में धान के खेत का पटवन कर रहे थे कि इसी दौरान पास के खेत में लगे ट्रांसफार्मर के गिरे बिजली के तार पर उनका पैर चला गया। जिससे वे झुलस गए। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक खेती-बारी के आलावे बीए पार्ट वन की पढ़ाई करते हुए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई ।

चिकसौरा थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि खेत पटवन के दौरान करंट में की चपेट में आने से युवक की मौत बताई जा रही है। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »