अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सोहसराय पुलिस की रात्रि गश्ती दल की तत्परता से लूट-अपहरण कांड का तत्काल खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार

“गिरफतार अभियुक्त सिकन्दर यादव की निशानदेही पर घटना में लूटे गये पिकप भान कुल दो सौ टीना रिफाइन तेल के साथ चण्डी थाना क्षेत्र के तुलसीचक के पास से बरामद किया गया…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती देर रात सोहसराय थाना की रात्रि गश्ती पदाधिकारी को 17 नम्बर के पास एक कार को पुलिस को देखकर संदिग्ध परिस्थिति में भागते हुये देखने पर  पुलिस वाहन के साथ पुलिस पदाधिकारी ने ओभर टेक कर भागते हुये कार को पकडा एवं अंधेरे  में कुछ व्यक्ति भागने में सफल हो गये।

सोहसराय पुलिसकार में सवार दो व्यक्ति हरेन्द्र कुमार ग्राम-रामचक  थाना-नगरनौसा का हाथ-पैर बंधा हुआ था तथा गाडी को चलाने वाले सिकन्दर यादव पित्ता-ललन यादव थाना-दनियावों जिला-पटना पकडे गये।

हरेन्द्र कुमार को मुक्त कराकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह रात्रि लगभग 10.30 बजे दरियापुर कुरथौल परसा बाजार पटना से पीकप से दो सौ टीना रिफाईन तेल लेकर सिलाव जा रहे थे।

इसी बीच जब नूरसराय थाना से आगे बढे तो बजरंगबली मंदिर के पास पीछे से उजले रंग के कार के द्वारा ओभरटेक कर उसे रोक लिया और जब तक वह कुछ  समझ पाता कि उसे कुल 6 अपराधकर्मी मारपीट करते हुये वाहन से उतारकर जबरदस्ती कार में बैठा लिया।

वहीं कुछ अपराधी पीकप में बैठकर नूरसराय से घुमाकर रिफाइन तेल वाले 200 टीन के साथ लूटकर फिरार हो गये एवं इनको अपराधकर्मियों ने मारपीट कर हाथ पैर बांधकर  उक्त कार में बैठाकर जान मारने की नीयत से लेकर भाग रहे थे कि पुलिस: की तत्परता से गाडी रोकने पर इनकी जान बची।

गिरफतार अभियुक्त सिकन्दर यादव की निशानदेही पर घटना में लूटे गये पिकप भान कुल दो सौ टीना रिफाइन तेल के साथ चण्डी थाना क्षेत्र के तुलसीचक के पास से बरामद किया गया है।

इस डकैती की घटना में अन्य अभियुक्तों की पहचान कर छापामारी की कार्रवाई की जा रही है। गिरफतार अभियुक्त सिकन्दर यादव का अपराधिक इतिहास पाया गया है पूर्व में आरोप पत्रित रहे है।

घटना के संबंध में पीकप भान के चालक हरेन्द्र कुमार के फर्द बयान के आधार पर भादवि की धारा 395 के तहत नूरसराय कांड संख्या-408/23 दर्ज मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

लहेरी थाना पुलिस ने चोरी हुई 2 भैंस किया बरामद, 2 गिरफ्तार

नगरनौसा पुलिस ने गश्ती के दौरान पिकप भान से चोरी का ट्रैक्टर इंजन किया बरामद, एक गिरफ्तार

चंडी थाना के सालेपुर मोड़ के पास करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सड़क पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, हत्या या हादसा, जाँच में जुटी पुलिस

नालंदा महिला कॉलेज के पीछे लहेरी थाना पुलिस की छापामारी में भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »