खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

रणक्षेत्र में तब्दील हुआ चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर, 2 गुटों में जमकर मारपीट, 4 छात्र जख्मी

नालंदा दर्पण डेस्क। सूबे में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा नालंदा जिले के चंडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगन में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पटना डिविजनल स्पोर्ट्स फस्ट 2023 के तहत आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कैमूर बक्सर बख्तियारपुर भोजपुर सासाराम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

इस कार्यक्रम के तहत कबड्डी वालीबाल क्रिकेट समेत कई तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में आयोजन किया गया था। 27 दिसंबर को अचानक उस वक्त चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज खेल परिसर अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान दो छात्र गुटों के बीच हूंटिंग को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार छात्र जख्मी हो गए।

छात्रों का आरोप है कि खेल के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता नहीं बरती गई थी। कैमूर और सासाराम की जीत से चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र काफी नाराज हो गए। बाहर से आए हुए खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इसी से नाराज छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने जमकर बवाल काटा।

छात्रों का आरोप है कि उन्हें कई घंटे तक कॉलेज परिसर भी बंधक बनाए रखा गया। कई घंटे तक चंडी थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। तब जाकर सभी बंधक छात्रों को छोड़ा गया।

वहीं इस मामले में चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल श्रीराम ने कैमरे के सामने बोलने से परहेज किया। छात्रों को बंधक एवं कॉलेज प्रबंधन के ऊपर लगाए गए सभी आरोपों पर गलत और बुनियाद बताया और कहा कि कॉलेज के दो छात्रों को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। कॉलेज परिसर के अंदर कोई अप्रिय घटना नहीं हुआ है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »