नालंदाराजगीर

एसआईटी ने लूटी गई सामान के साथ 6 लुटेरों को दबोचा

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा थाना पुलिस की एसआईटी ने छापेमारी कर लूट के मोबाइल एवं अन्य सामानों के साथ आधा दर्जन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि बीते 11 दिसंबर की शाम नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र पंकज कुमार से कार सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट किया। युवक से सोने की चेन-अंगूठी, नगदी व मोबाइल की लूट की गई थी। लुटेरों के पास से लूटी गई मोबाइल, 500 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त कार एवं 4 अन्य मोबाइल बरामद हुआ है।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि घटना के खुलासा के लिए उनके नेतृत्व में एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। तकनीक का इस्तेमाल कर टीम ने लूटी मोबाइल के साथ आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि नालंदा थाना क्षेत्र के नोना गांव निवासी जगदीश पासवान का पुत्र नौलेश कुमार, राजकुमार पासवान का पुत्र प्रमोद कुमार, संजय पासवान का पुत्र गोलू कुमार, देवानंद पासवान का पुत्र बलराम पासवान, अरुण पासवान का पुत्र विनय कुमार, चतारपर गांव निवासी नरेश पासवान का पुत्र संतोष पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future