रिकार्ड ठंड से ठिठुर रहा है पूरा नालंदा, आम जनजीवन अस्त व्यस्त

नालंदा दर्पण डेस्क। समूचे नालंदा जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ रहता है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

शहरी क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा कहीं-कहीं अलाव और कंबल का वितरण किया गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर तबके के लोग भगवान भरोसे ही जीने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए फिलहाल नालंदा जिले में आठवीं तक के स्कूल ज्यादातर बंद हैं।

मौसम विभाग ने बिहार में आगामी 20 जनवरी तक ठंड में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं होने का पूर्वानुमान बताया है। लोगों को इस कड़ाके की ठंड और शीत लहरी से सावधान रहने का भी सुझाव दिया है।

इसी बीच बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बताए गए हैं, जिसका असर नालंदा जिले में देखने को भी मिला। सुबह-सुबह हल्की-हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक लोगों को कोल्ड डे से सावधान रहने का सुझाव दिया है। सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम है कि हर छोटी बड़ी गाड़ियां दिन मे भी बत्तियां जलाकर सरक सरक कर चल रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MWMwnWRYeSs[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0lWg_Zta32w[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker