नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

स्कूल हेडमास्टर ने BPSC शिक्षिका को पीटा, सिर फोड़ा, थाना पहुंची शिकायत

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री के गृह नालंदा जिला अंतर्गत  करायपरसुराय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बहौदी बिगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न कुमार ने बीपीएससी शिक्षिका को पीट दिया। जिससे शिक्षिका फातिमा का सर फट गया। जिसे बीआरपी वीरेंद्र प्रसाद ने उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।

शिक्षिका ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे विद्यालय प्रांगण में मोबाइल में कुछ देख रही थी। इतने में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि फोटो खिंचती हो? इससे इनकार किया उन्होंने मोबाइल छीन लिया और सर पर वार कर दिया। जख्मी होने के बाद विद्यालय से जाने लगी तो वे हाथ पकड़कर एक कमरे में ले गए और गाली-गलौज की।

शिक्षिका ने बताया कि फोन से घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विद्यालय पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने के आधे घंटे पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल से निकल गए। इससे पूर्व भी प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता रहा है।

इस संबंध में करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका ने प्रभारी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »