बिहारशरीफ में दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी के घर से 15 लाख की संपति लूटी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर में बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखंडी मोहल्ला में सीमेंट कारोबारी सौरव अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। नकाबपोश बदमाश ने सौरव की पत्नी श्रेया अग्रवाल को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ली है।

पीड़िता श्रेया अग्रवाल ने बताया कि दोपहर के समय वह घर में अकेली थीं और मोबाइल चला रही थीं। तभी अचानक एक नकाबपोश व्यक्ति उनके सामने आ खड़ा हुआ। उसने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और घर का सारा सामान निकालने को कहा। श्रेया के विरोध करने पर बदमाश ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। बदमाश ने स्टोरवेल और अलमारी से गहने, जेवरात और नगदी लूट ली।

लूटी गई संपत्ति में 3 सोने की चैन, 4 सोने की चूड़ियां, 3 पायल, 4 सोने की अंगूठियां, 6 सोने की कान की बालियां, एक मोबाइल फोन और 4 लाख 35 हजार रुपये नगद शामिल थे। इसके साथ ही बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गया, जिससे उसकी पहचान और ट्रैकिंग में कठिनाई हो रही है।

लुटेरे के घर से निकलने के बाद श्रेया अग्रवाल ने तुरंत बाहर आकर पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। यह घटना तब हुई, जब श्रेया के पति सौरव अग्रवाल दुकान पर थे और उनका परिवार उनकी मां के ऑपरेशन के सिलसिले में सूरत गया हुआ था। बदमाश महज 15 मिनट के भीतर बड़ी सफाई से यह लूट करके फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ पीड़िता के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस लूट ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

इस वारदात ने बिहारशरीफ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर इस तरह की लूट से स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन तब तक यह घटना इलाके में खौफ का माहौल बनाए हुए है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker