अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा में दिनदहाड़े लूटपाट और गोलीबारी: सोना व्यापारी घायल, क्षेत्र में दहशत

बिंद (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनार-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर ताजनीपुर पुल के पास एक सोना व्यापारी को गोली मारकर लूटपाट की वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यह घटना बीते शाम की है, जब 28 वर्षीय प्रेम कुमार, जो बिंद गांव के निवासी शंभुनाथ वर्मा का बेटा है, अपने सोने-चांदी के कारोबार से पटना के भदौर से वापस घर लौट रहा था।

घटना स्थल पर पहले से ही घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने प्रेम कुमार को रोक लिया और उनके हाथ से बैग छीन लिया। जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे। बैग छीनने के बाद अपराधियों ने प्रेम कुमार को गोली मार दी, जो उनके दाहिने पैर में लगी। इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सहमे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार प्रेम कुमार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

गौरतलब है कि बिंद थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी आई है। जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार