Home हादसा राजगीर बिहार रोड में बड़ा हादसा टला, दुकान में घुसी अनियंत्रित जीप,...

राजगीर बिहार रोड में बड़ा हादसा टला, दुकान में घुसी अनियंत्रित जीप, बाल-बाल बचे लोग

A major accident was averted on Rajgir Bihar Road, an uncontrolled jeep entered a shop, people narrowly escaped
A major accident was averted on Rajgir Bihar Road, an uncontrolled jeep entered a shop, people narrowly escaped

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर के बस स्टैंड के पास अभी-अभी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। बिहार रोड पर चलती एक अनियंत्रित कमांडर जीप अचानक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि दुकान में मौजूद दुकानदार और अन्य स्टाफ समेत बड़ी संख्या में आस-पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए।

हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क किनारे स्थित विकास मिष्ठान नामक दुकान के सामने लोगों की भीड़ थी। बताया जाता है कि अचानक आई अनियंत्रित जीप ने संतुलन खो दिया और सीधे दुकान में जा घुसी। जीप की तेज रफ्तार से टकराव के बाद दुकान के अंदर का सारा सामान बिखर गया और भारी नुकसान हुआ।

दुकान के मालिक बिक्रम माथुर, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने इस डरावने मंजर को देखा, उन्होंने बताया कि अगर कुछ सेकंड पहले या बाद में यह हादसा हुआ होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे के समय दुकानदार और स्टाफ दुकान के अंदर काम में व्यस्त थे और बाहर खड़े लोगों में से कोई भी घायल नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार जीप चालक ने शराब के नशे में होने के कारण वाहन से नियंत्रण खो दिया। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। ताकि घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version