आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफरोजगार

बिहारशरीफ नगर में फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह का बदलेगा नज़ारा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर के देवीसराय चौराहे पर यातायात की भीड़भाड़ और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिए अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक नयी योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण के बाद भी ट्रैफिक की समस्या का समाधान पूरी तरह से नहीं हो सका था। लेकिन अब फ्लाईओवर के नीचे की खाली जगह को आकर्षक और उपयोगी बनाने की तैयारी हो रही है। यह योजना पटना में हुई स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में प्रस्तावित की गई है।

फ्लाईओवर के नीचे की खाली जगह का उपयोग करके पार्किंग जोन, वेंडिंग जोन और ग्रीन जोन का निर्माण किया जाएगा। देवीसराय चौराहा से कारगील चौक तक लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली इस जगह का सही ढंग से उपयोग किया जाएगा। जिससे न केवल ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा।

इस योजना के अंतर्गत फ्लाईओवर के सभी पीलरों पर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। ताकि इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को एक नया और सौंदर्यपूर्ण अनुभव मिल सके। शहर के लोग और पर्यटक दोनों इस अनोखे नज़ारे का आनंद ले सकेंगे। पेंटिंग्स को स्थानीय संस्कृति और धरोहर से प्रेरित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र की पहचान को भी बल मिलेगा।

सीईओ विनोद कुमार के अनुसार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहले क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा। ताकि यह आकलन किया जा सके कि किस जगह कौन सी संरचना बनाई जा सकती है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इस योजना में पिलरों के बीच की खाली जगह का सर्वे कर उपयोगी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

इस योजना के लागू होने से वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। वाहन मालिकों को निर्धारित पार्किंग स्थल मिलेंगे और दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इससे सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियां और अस्थायी दुकानें हट जाएंगी। जिससे यातायात सुचारू रहेगा।

यह योजना न केवल ट्रैफिक की समस्या को हल करने में सहायक होगी, बल्कि फ्लाईओवर के नीचे की बेकार जगह को सौंदर्य और उपयोगिता का केंद्र बनाएगी। इस प्रकार बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धीरे-धीरे एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में उभरने की ओर अग्रसर हो रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा