अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

विवादित भूमि पर बाउंड्री वॉल को लेकर हुई गोलीबारी में एक अधेड़ जख्मी

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में भूमि विवाद में बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली अधेड़ के हाथ में लगी। जख्मी बृजे यादव का 48 वर्षीय पुत्र सूरज यादव बताया जाता है।

जख्मी के भाई ने बताया कि कल्याणपुर गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। सोमवार को विवादित जमीन पर कुंदन सिंह, कुणाल सिंह, बच्चू सिंह राजा सिंह द्वारा जबरन बाउंड्री वॉल किया जा रहा था।

इस बात की जानकारी मिलने पर सूरज यादव वहां पहुंचकर मना किया तो कब्जा कर रहे लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे एक गोली सूरज यादव को लग गई।

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाए जहां से उसे विम्स रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष एसके जायसवाल ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की घटना घटी है। आवेदन मिलने पर करवाई की जायेगी।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।