अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहार शरीफ के गढ़पर में पूर्व वार्ड परिषद ने घर पर चढ़कर की गोलीबारी, बच्चा समेत 3 लोग जख्मी

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। एक बड़ी खबर नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के गढ़ पर मोहल्ले से आ रही है। जहां आपसी विवाद में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इस दौरान एक बालक को गोली लगी है तो वहीं दो अन्य मारपीट में घायल हो जाने की सूचना है। जख्मी लोगों में कारू कुमार और आधी कुमार शामिल हैं।

गोलीबारी का आरोप गढ़पर के वार्ड नंबर 27 के पूर्व वार्ड पार्षद पर लगाया जा रहा है।

फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।