चुनावगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबेन

आट मुखिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से युवा चेहरा उभरा

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बेन प्रखंड के आरटीपीएस कार्यालय भवन में 25 जुलाई को चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई।

इस उपचुनाव में युवा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्री हर्ष ने अभिषेक कुमार को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

बता दें कि बेन प्रखंड के आट पंचायत के 14 वार्डों में कुल 14 बूथों पर 9 जुलाई को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ था। निर्धारित तिथि पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अभिषेक कुमार को कुल 1352 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शंभू चौधरी को 692 वोट मिले। तीसरे स्थान पर छोटे रविदास रहे।

बता दें कि अभिषेक कुमार के पिता अरविंद पासवान जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता हैं। हालांकि वर्तमान में उनके माता-पिता दोनों अस्वस्थ होने के कारण इलाजरत हैं। इसके बावजूद अभिषेक ने अपनी मेहनत और जनता के समर्थन से यह उपलब्धि हासिल की।

युवा चेहरा अभिषेक कुमार की जीत पर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद पटेल, देवन प्रसाद, अरविंद कुमार सहित कई अन्य मतदाताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पंचायत के लोगों को उम्मीद है कि अभिषेक के नेतृत्व में आट पंचायत विकास के नए आयाम छुएगी।

अभिषेक ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए कहा कि वे पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने स्वच्छता और ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करने का भी वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!