Tuesday, April 22, 2025
अन्य

हिलसा के इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक सख्त संदेश है, जो सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर यातायात बाधित करते हैं। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि इस प्रकार की कार्रवाई अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल अंतर्गत इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर प्रशासन बुढ़ानगर खानकाह मोड़ के समीप अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया। लंबे समय से यहां लोग संकीर्ण सड़क और उससे उत्पन्न जाम की समस्या से परेशान थे।

इस सड़क पर रोजाना जाम लगने से न केवल राजगीर, खोदागंज और सरबहदा जाने वाले लोग प्रभावित होते थे, बल्कि कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार संकीर्ण सड़क के कारण यहां बड़े वाहनों के गुजरने में समस्या होती थी, जिससे घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहता था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बुढ़ानगर खानकाह मोड़ के पास कुछ लोगों ने अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था। इसके चलते सड़क की चौड़ाई घट गई थी। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इसी बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क का चौड़ीकरण कर इसे सुगम और जाम-मुक्त बनाया जाएगा।

प्रशासन के इस कदम से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि सड़क के चौड़ीकरण से आने वाले दिनों में यात्रा आसान और जाम मुक्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबर

ये हैं भारत के 15 विश्व प्रसिद्ध प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय: प्राचीन इतिहास की नई शुरुआत 10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां जानें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े अनसुलझे रहस्य