Home धर्म-कर्म महज 45.5 हजार में हुई सात दिवसीय मकर मेला की बंदोबस्ती

महज 45.5 हजार में हुई सात दिवसीय मकर मेला की बंदोबस्ती

Arrangements for the seven-day Makar Mela were made for only Rs. 45.5 thousand
Arrangements for the seven-day Makar Mela were made for only Rs. 45.5 thousand

राजगीर में हर साल 14 जनवरी से सात दिनों तक मकर मेला का आयोजन होता है। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय संस्कृति का प्रतीक भी है। मकर मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु और पर्यटक राजगीर की वादियों में जुटते हैं। लोग यहां के गर्म पानी के कुंडों में स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित करते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाते हैं

राजगीर (नालंदा दर्पण)। मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले राजगीर के प्रसिद्ध सात दिवसीय मकर मेला की बंदोबस्ती इस वर्ष मात्र 45,500 रुपये में पूरी हो गई। यह प्रक्रिया राजगीर नगर परिषद के सभागार में खुले डाक के माध्यम से संपन्न हुई।

राजगीर नगर परिषद के स्थायी सशक्त समिति के पदाधिकारियों, जिनमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद और अन्य निविदा कमेटी के सदस्य शामिल थे, उनकी उपस्थिति में इस बंदोबस्ती का आयोजन किया गया। खुली डाक में कुल तीन बोलीकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महादेवपुर निवासी गौतम कुमार ने 45,500 रुपये की सर्वोच्च बोली लगाई, जिसके बाद मकर मेले की बंदोबस्ती उनके नाम कर दी गई।

फिलहाल नगर परिषद और प्रशासन की ओर से मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मेलास्थल की सफाई, साज-सज्जा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां स्थानीय दुकानदारों और हस्तशिल्प कारीगरों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहित करेगा। गौतम कुमार, जिन्होंने इस वर्ष की बंदोबस्ती अपने नाम की है, उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि मेले का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version