प्रेमिका से चक्कर में पत्नी को काटकर नदी किनारे दफनाया, 2 माह पहले हुई थी शादी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्ती गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर नदी में ठिकाना लगाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कहा जाता है कि पति ने  प्रेमिका के चक्कर नवविवाहिता की हत्या जैसे अपराध को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि सरमेरा थाना क्षेत्र निवासी मृतका की शादी दो माह पहले ही दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलवार गाँव में रधो केवट के पुत्र दिनांनाथ केवट के साथ हुई थी। आज सुबह गांव वाले ने समस्तीगाँव और बदरुबिगहा के खन्धा में एक युवती की लाश देखकर पुलिस को सूचना दियाा, जिसके बाद मृतका की पहचान हुई।

यह भी बताया जाता है कि पिछले छह दिन से युवती के लापता होने की लिखित सूचना पांच दिन पहले ही दीपनगर थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एफआईआर तक दर्ज नहीं किया।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मृतका के पति दिनांनाथ केवट का गाँव में ही किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसी के विरोध के चलते नवविवाहिता की हत्या कर लाश को कई टुकड़े में काटकर नदी के किनारे उसे दफना दिया।

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार