अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर गांव में एक नवविवाहिता 20 वर्षीय पत्नी विभा देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की शादी करीब एक वर्ष पहले हुसैनपुर गांव के रूपेश कुमार के साथ हुई थी।

मृतका के भाई उदय कुमार के अनुसार उसका बहनोई रूपेश कुमार का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है और इसी को लेकर पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। और अंततः पति, सास और पति की भाभी ने मारपीट करते हुए उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

उदय ने बताया कि बहन और बहनोई के बीच झगड़े की जानकारी मिली थी और इसी को लेकर वह बीते शाम में बहन को लाने के लिए हुसैनपुर गया था। जहां उसकी बाइक की हवा निकाल दी। उसके बाद वह घर लौट आया।

उसके बाद अहले सुबह रहुई थाना पुलिस के द्वारा मृतक के नैहर बिंद के मुखिया को सूचना दी गयी। उसके बाद मुखिया के द्वारा सूचना मिली कि उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी है।

इसके बाद परिजन हुसैनपुर गांव पहुंचे और शव को लेकर रहुई थाना लेकर पहुंचे। वहीं इस घटना के बाद मृतक के ससुराल वाले घर से फरार हो गये। जिससे संदेह और भी बढ़ गया।

इधर रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.