नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

Ben News: शादी से पहले युवक की मौत, जहर खाकर मजदूर ने दी जान, मधुमक्खी काटने से वृद्ध मरा

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र (Ben News) के कुतलूपुर गांव के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत दबकर घटनास्थल पर हीं हो गई। मृतक की पहचान कुतलूपुर गांव निवासी मोती महतो के 26 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रुप में की गई।

मिली जानकारी अनुसार मृतक बधार से ट्रैक्टर लेकर मकई का डंठल लाने गया था। घर वापस लौटने के क्रम में गांव समीप हीं यह घटना हो गई। मौत की खबर मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक का एक सप्ताह बाद यानि 12 जुलाई को शादी होनी थी। युवक की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। मां एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जहर खाकर मजदूर ने दी जानः बेन  थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 40 वर्षीय व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार की शाम व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन उसे गंभीर हालत में बिहारशरीफ ले गए, लेकिन उसकी उपचार से पहले हीं मौत हो गई। मृतक पारिवारिक कलह से परेशान था। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

मधुमक्खी के काटने से वृद्ध की मौतः बेन थाना क्षेत्र के बेन गांव निवासी 74 वर्षीय मो. सकुर मियां को मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई। वे अपने घर के बगल में स्थित पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी उनपर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

मधुमक्खियों ने उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इससे उनके चेहरे और शरीर में सूजन हो गया और वे बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future