बिहारशरीफ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील डांस पार्टी में 41 नशेड़ी गिरफ्तार, होटल सील

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर के पोस्ट ऑफिस मोड़ अवस्थित मयूर होटल एंड वैक्वेंट हॉल में चल रही एक रंगीन जन्मदिन पार्टी के दौरान लहेरी थाना पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर अश्लील नर्तकियों के साथ डीजे की धुन पर थिरकते इन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पार्टी एक स्थानीय वार्ड पार्षद के रिश्तेदार द्वारा आयोजित की गई थी। पार्टी में शानो-शौकत के साथ अश्लील डांस और शराब का आयोजन किया गया था। जब लहेरी थाना पुलिस को रात के समय इस पार्टी की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस जब होटल के अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। पार्टी में शामिल सभी लोग नशे में धुत होकर डीजे पर अश्लील गानों पर नर्तकियों के साथ झूम रहे थे। तलाशी के दौरान छह बोतलों में बची हुई शराब भी बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही ब्रेथएनालाइजर से जांच की। जिसमें सभी गिरफ्तार लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में इस तरह की पार्टी का आयोजन राज्य सरकार के नियमों का खुला उल्लंघन है।

पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मयूर होटल एंड वैक्वेंट हॉल को नए उत्पाद अधिनियम के तहत सील कर दिया। गिरफ्तार किए गए सभी 41 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

दरअसल देर रात तक बज रहे डीजे और अश्लील गानों की आवाज से परेशान होकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले कई लोग वहां से भागने में कामयाब हो गए। लेकिन 41 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

लहेरी थाना प्रभारी के अनुसार मामले में आगे की जांच की जा रही है। पार्टी के आयोजक और होटल मालिक पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में खलबली मचा दी है और स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें