Home नालंदा Bihar Police Recruitment Scam: सिपाही बहाली में नालंदा की महिला दलाल ने...

Bihar Police Recruitment Scam: सिपाही बहाली में नालंदा की महिला दलाल ने वसूले 5 लाख

Bihar Police Recruitment Scam: Nalanda woman broker collected 5 lakhs in constable recruitment
Bihar Police Recruitment Scam: Nalanda woman broker collected 5 lakhs in constable recruitment

बिहार पुलिस ने सिपाही बहाली केअभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी बहाली प्रक्रिया में दलालों और बिचौलियों के झांसे में न आएं। किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सिपाही बहाली प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का नया मामला सामने आया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी रूपेश कुमार को फर्जीवाड़े के आरोप में पकड़ा गया। जांच में यह खुलासा हुआ कि नालंदा की रहने वाली महिला दलाल सोनी कुमारी ने उससे पांच लाख रुपये की भारी रकम ऐंठी थी।

सूत्रों के अनुसार महिला दलाल ने रूपेश को यह भरोसा दिलाया था कि लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उसे आसानी से पास करा दिया जाएगा। योजना के तहत लिखित परीक्षा में एक स्कॉलर को बैठाकर परीक्षा पास करवाई गई। इसके बाद फिजिकल टेस्ट के लिए ‘अंदर सेटिंग’ का वादा किया गया था।

दरअसल, रूपेश शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिए पटना हाई स्कूल पहुंचा, वहां पेपर वेरिफिकेशन और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान उसका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया गया। जांच अधिकारियों ने रूपेश के फोटो, अंगूठे के निशान और अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई। जब उससे परीक्षा के दौरान लिखे गए पैराग्राफ की लिखावट की तुलना की गई तो उसमें बड़ा अंतर पाया गया।

पूछताछ के दौरान रूपेश ने महिला दलाल सोनी कुमारी का नाम उजागर किया। नालंदा की रहने वाली इस महिला पर अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। इस गिरोह ने अब तक कितने अभ्यर्थियों को ठगा है।

Previous articleनालंदा महिला कॉलेजः छात्रा के मास्क को लेकर परिजनों का हंगामा
Next articleझारखंड पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को नालंदा से दबोचा
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version