झारखंड पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को नालंदा से दबोचा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। झारखंड पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ तस्करी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी झारखंड के जलडेगा ओपी क्षेत्र में दर्ज एक पुराने मामले में हुई है।

बताया जाता है कि झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान राजेश यादव और उसके साथियों को झारखंड पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन राजेश यादव मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने राजेश यादव का नाम उजागर किया। जिसके बाद झारखंड पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

राजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस की टीम नालंदा के रहुई थाना पहुंची। स्थानीय थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और एसआई शशि रंजन मिश्रा ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर भंडारी गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई में राजेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद रहुई पुलिस ने अभियुक्त को झारखंड पुलिस को सौंप दिया। झारखंड पुलिस अभियुक्त को अपने साथ जलडेगा ले गई। जहां उससे मामले की आगे की पूछताछ की जाएगी। यह गिरफ्तारी झारखंड और बिहार पुलिस के संयुक्त प्रयास का परिणाम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें