बिहारशरीफ हिरण्य पर्वत की गोद में फिटनेस और मनोरंजन का बना नया ठिकाना

Bihar Sharif has become a new destination for fitness and entertainment in the lap of Hiranya Parvat 1

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगरवासियों और पर्यटकों के लिए एक शानदार तोहफा तैयार हो गया है। हिरण्य पर्वत की हरी-भरी तलहटी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया अत्याधुनिक फिटनेस पार्क अब पूरी तरह तैयार है और इसे जल्द ही आम जनता के लिए खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।Bihar Sharif has become a new destination for fitness and entertainment in the lap of Hiranya Parvat 2

यह पार्क 900 मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे सेहत और मनोरंजन की थीम पर डिजाइन किया गया है। यहां फिजिकल एक्टिविटी के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जैसे वर्टिकल हिल क्लाइम्बिंग, जो इस पार्क का मुख्य आकर्षण है। वर्टिकल हिल क्लाइम्बिंग के माध्यम से लोग पहाड़ पर चढ़कर प्रकृति के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे।Bihar Sharif has become a new destination for fitness and entertainment in the lap of Hiranya Parvat 5

इसके अलावा पार्क में आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। बच्चों के लिए एक खास चिल्ड्रन पार्क बनाया गया है। यहां वे सुरक्षित तरीके से खेल सकेंगे। साथ ही कैफेटेरिया, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है।Bihar Sharif has become a new destination for fitness and entertainment in the lap of Hiranya Parvat 2

स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस पार्क की खूबसूरती और सुविधाएं लंबे समय तक बनी रहें, इसके लिए 10 साल तक के मेंटेनेंस की विशेष शर्तों के साथ इसका निर्माण कराया गया है। फिलहाल संचालन के लिए बंदोबस्ती की प्रक्रिया चल रही है और संवेदक को अंतिम टच देने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और पार्क शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा।Bihar Sharif has become a new destination for fitness and entertainment in the lap of Hiranya Parvat 4

बहरहाल यह फिटनेस पार्क न केवल सेहतमंद जीवनशैली को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून के पल बिताने का अवसर भी प्रदान करेगा। हिरण्य पर्वत की तलहटी में यह पार्क एक अनूठा स्थान बनकर उभरेगा। यह फिटनेस, मनोरंजन और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श ठिकाना साबित होगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker