बिहार शरीफ केएसटी कॉलेज के परीक्षार्थियों ने अधिवक्ता को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वायरल वीडियो

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में छात्रों की ओर से एक अधिवक्ता की बीच सड़क दौड़ा दौड़ा कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 2 दिन पहले का बताया जा रहा है।

दरअसल, 1 फरवरी को इंटर की परीक्षा के दौरान विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। इसी से आक्रोशित छात्र ने कई जगहों पर जमकर बवाल काटा।

अधिवक्ता की पिटाई का वायरल वीडियो नूरसराय प्रखंड के केएसटी कॉलेज का बताया जा रहा है।

केएसटी कॉलेज में भी परीक्षा के दौरान जब छात्रों को विलंब से आने के कारण प्रवेश से वंचित कर दिया गया तो छात्रों ने रोड़ेबाजी करते हुए आने जाने वाले राहगीरों के साथ मारपीट करने लगे।

इसी दौरान अधिवक्ता बिहारशरीफ कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आक्रोशित छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

बस फिर क्या था छात्र अन्य लोगों को छोड़ लाठी-डंडे और बेल्ट से उन्हीं पर टूट पड़े और बीच सड़क दौड़ा दौड़ा कर पिटाई करने लगा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को वहां से खदेड़ा, तब जाकर अधिवक्ता की जान बच सकी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker