Home नालंदा बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी से होगा सूबे का चहुंमुखी...

बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी से होगा सूबे का चहुंमुखी विकास: नीतीश कुमार

Bihar Sports University and State Sports Academy will lead to all-round development of the state: Nitish Kumar
Bihar Sports University and State Sports Academy will lead to all round development of the state Nitish Kumar 1
Bihar Sports University and State Sports Academy will lead to all-round development of the state: Nitish Kumar

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र राजगीर-नालंदा अवस्थित राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन कर सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को एक साथ दो तोहफा दिया है। केन्द्रीय खेल विश्वविद्यालय सहित यह देश का चौथा और बिहार का पहला खेल विश्वविद्यालय है।

सीएम द्वारा फीता काट कर और शिलापट्ट का अनावरण कर राज्य खेल अकादमी और विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया। इससे बिहार खेल के क्षेत्र में समृद्ध तो होगा ही, यहां के युवाओं को खेल के क्षेत्र में जो कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें प्रशिक्षण के लिए अब दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें खुद ही को निखारने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि राजगीर की खेल के क्षेत्र में पुरानी पहचान है। मगध सम्राट जरासंध के समय भी कुश्ती के लिए यह प्रसिद्ध रहा है। जरासंध का अखाड़ा आज भी विरासत के रूप में मौजूद है।

राजगीर के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यावरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर,2018 को इसका शिलान्यास किया गया था। राज्य खेल अकादमी और विश्वविद्यालय के शुभारंभ होने के बाद खेल के क्षेत्र में बिहार का चहुमुखी विकास होगा। इस खेल अकादमी में पांच विशालकाय भावनाओं में इंडोर खेल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आउटडोर में भी नाना प्रकार के खेल की व्यवस्था है। प्रशिक्षण की व्यवस्था है। राजगीर में विश्व स्तरीय हॉकी मैदान और ओलंपिक लेवल का स्विमिंग पूल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि खेल अकादमी और विश्वविद्यालय का निर्माण 72 एकड़ क्षेत्रफल में किया गया है। इसी तरह 18 एकड़ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 40,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता है। खेल अकादमी और विश्वविद्यालय भवन का निर्माण प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के वास्तु कला के तर्ज पर किया गया है। इसका निर्माण लाल ईंट से हुआ है, जो प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश स्मरण करता है।

इस मौके पर खेल विश्वविद्यालय और अकादमी को लेकर खेल विभाग द्वारा लघु वित्त चित्र का प्रदर्शन किया गया राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए मेडल लाओ नौकरी पाओ की बिहार सरकार ने घोषणा की थी। जिसके तहत 71 नामचीन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी अब तक दी जा चुकी है

वहीं विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने कहा बिहार के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। यह बिहार के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा सौगात है। ऐसे तो पूरा देश खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लेकिन अभी बिहार के खिलाड़ियों को भी अवसर मिलने वाला है।

निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड बिल्डिंग और जरासंध स्मारक को शीघ्र तैयार करने का आदेशः  सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे। खेल अकादमी और विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने के बाद उनके द्वारा इंटीग्रेटेड बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। सीएम द्वारा बिल्डिंग के हर क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पदाधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली।

सीएम ने इस बिल्डिंग के बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार आगामी पर्यटन सीजन के पहले हर हाल में बिल्डिंग के बचे कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया है।

सीएम ने कहा कि यह ऐसा बिल्डिंग है, जिसके छत के नीचे पर्यटकों के जरुरत की चींजे उपलब्ध हो जायेगी। नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर के समीप प्रस्तावित आईटी सिटी और फिल्म सिटी के बगल में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का निर्माण किया गया है।

इस नवनिर्मित राज्य खेल अकादमी और विश्वविद्यालय में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, सेंट्रल लाइब्रेरी, खेल विज्ञान प्रयोगशाला, अतिथिशाला, कुलपति आवास, निदेशक आवास, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षक आवास के अलावे पुरुष, महिला एवं ट्रांसिट छात्रावास बनकर तैयार है। इस परिसर में दो इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, मेन रिसिविंग स्टेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है।

यहां के पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विभिन्न विद्याओं के खेल प्रशिक्षुओं को पीने के लिए गंगाजल की व्यवस्था है। 13 मीटर से अधिक ऊंचा एक वॉच टावर का निर्माण किया गया है। इस टावर के चारो तरफ घड़ी लगायी गई है। खेल अकादमी में दो डाइनिंग हॉल बनाया गया है। अकादमी के बिल्डिंग के डाइनिंग हॉल की क्षमता 90 की है। इसी तरह हॉस्टल एरिया में 350 क्षमता का दो मंजिला डाइनिंग हॉल बनाया गया है। यहां एक साथ 350 प्रशिक्षु खिलाड़ी नाश्ता व भोजन करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version