नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

Biharsharif Big News: हरनौत विधायक की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल से पटना रेफर

हरनौत (नालंदा दर्पण)। Biharsharif Big News: आज जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित डीएम कार्यालय में आहूत समीक्षात्मक बैठक के दौरान हरनौत विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक हरिनारायण सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि नालंदा जिलाधिकारी की ओर से सभी विभागों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई थी और बैठक में शामिल होने के लिए हरनौत विधानसभा के विधायक हरिनारायण सिंह पहुंचे और हरदेव भवन सभागार में पहुंचते ही हरिनारायण सिंह लड़खड़ाकर गिर पड़े।

इसके बाद समीक्षात्मक बैठक को रद्द कर दिया गया। विधायक की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही जदयू कार्यकर्ताओं को लगी, जदयू कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर अपने विधायक का हाल-चाल जानने के लिए जुट गए, वहीं नालंदा सिविल सर्जन और जिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

नालंदा जिला अधिकारी शशांक शुभंकर के अनुसार चक्कर आने पर विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है और समीक्षात्मक बैठक अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Biharsharif Big News Harnaut MLAs health suddenly deteriorated he was taken to Sadar Hospital 1

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future