Home नालंदा बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी कर्मियों की लापरवाही से मकान झुका, बड़ा हादसा की...

बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी कर्मियों की लापरवाही से मकान झुका, बड़ा हादसा की आशंका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 43 में बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी योजना के तहत जेसीबी के द्वारा नाला निर्माण के दौरान पीलर टूट जाने से मकान आगे की ओर झुक गया है। आनन-फानन में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ बैरेकेटिंग कर आवागमन रोक रखा है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

बताया जाता है कि बिहारशरीफ नगर के वार्ड-23 निवासी होमियोपैथी चिकित्सक मो. मुर्ताजा खान के मकान में दरार आ गया है और मकान आगे की ओर झुक गया है।

मकान मालिक के दमाद मो. पप्पु ने बताया कि एक साल पूर्व ही मकान का निर्माण कराया गया है और आज स्मार्ट सिटी योजना के तहत नाला निर्माण में जब जेसीबी के द्वारा खोदाई किया जा रहा था, इस दौरान चालक को एक फिट दूर हटकर नाला खोदने के लिए कहा गया, लेकिन चालक ने बात नहीं मानते हुए दिवार से सटाकर खुदाई का कार्य जारी रखा। इस  कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल मौके पर पहुँची लहेरी थाना पुलिस ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ बैरेकेटिंग कर आवागमन रोक रखा है। सूचना पाकर स्मार्ट सिटी परियोजना के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version