इमली के पेड़ से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

हिलसा (नालंदा दर्पण)। परवलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक ममेरे-फुफेरे भाई थे। जो एक साथ घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान चौसंडा निवासी चुन्नू पासवान (19) और इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी विक्रम कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चुन्नू पासवान रांची से बिहार शरीफ बस से लौटा था, जिसे लेने के लिए विक्रम बाइक से गया था। घर लौटते समय बदौनी मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें चकमा दे दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े इमली के पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चुन्नू पासवान ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और काम के सिलसिले में रांची गया था। जबकि विक्रम इंटरमीडिएट का छात्र था। उनकी असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। यह हादसा न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक गहरी त्रासदी बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार