यहां बाईक चोर बेलगाम, प्रखंड परिसर से फिर बाईक चोरी, नहीं थम रहा सिलसिला

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड परिसर में बाईक चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन चोर बाईक उड़ा ले जा रहे हैं। बेलगाम हो चुके चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम दिख रही है।

वहीं चोर इतने शातिर हैं कि पलक झपकते हीं बाईक उड़ा ले जा रहे हैं। प्रखंड कार्यालय से सटे है थाना, सौ कदम की दूरी पर स्थित है बीआरसी, सर्वे, मनरेगा कार्यालय व अस्पताल। कभी अस्पताल, कभी सर्वे कार्यालय तो कभी प्रखंड कार्यालय परिसर से चोर बाईक उड़ा ले जा रहे हैं।

बीते दिन भी प्रखंड क्षेत्र के ऑट पंचायत के जोगाविगहा गांव के विकास मित्र कपिल मांझी अपनी मोटरसाइकिल BR 21 AE 9928 टीवीएस राईडर लेकर बेन प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय परिसर में  बाईक खड़ी कर प्रखंड कार्यालय के अन्दर गए। कुछ हीं समय बाद कार्यालय से बाहर निकलने पर पाया कि मोटरसाइकिल गायब है।

बता दें कि इसके पूर्व भी इसी विकास मित्र की मोटरसाइकिल प्रखंड परिसर से तीन महीने पूर्व भी चोरी हुई थी। इस प्रकार कभी अस्पताल तो कभी सर्वे कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय परिसर से आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि अक्सर प्रखंड कार्यालय परिसर से दिन के उजाले में हीं मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो जा रही है। जो एक गंभीर मामला है और सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। फिर भी प्रखंड प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई कदम नहीं उठाए जाते। लगातार हो रही बाईक चोरी की घटना पर लोगों में चर्चा का विषय बना है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker