नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

बिहारशरीफ नगर अवस्थित कारगिल शहीद स्मारक में तोड़फोड़ पर बिफरी भाजपा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा मुख्यालय बिहारशरीफ नगर में अवस्थित कारगिल शहीद स्मारक पर शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि शहीद स्मारक देश के वीर सपूतों के सम्मान का प्रतीक है। इस स्मारक को तोड़फोड़ करना देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने नालंदा जिला प्रशासन से शहीद स्मारक की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार से भी मांग की है कि राज्य की पुलिसिया व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। बिहार में अपराध और अराजकता बढ़ती जा रही है। जनता इस कुशासन से त्रस्त है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ts5owrfNa24[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।