नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बोधगया STF को बड़ी सफलताः नालंदा में हथियारों की बड़ी खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बोधगया STF (एसटीएफ) की इस कार्रवाई की हर ओर प्रशंसा हो रही है। यह सफलता न केवल नालंदा बल्कि पूरे बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त करने में सहायक साबित होगी। यह कार्रवाई अवैध हथियार तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में बीती रात बोधगया STF (एसटीएफ-स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार और मोहम्मद नौशाद खान के रूप में हुई है। राजेश कुमार दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव का निवासी है। जबकि नौशाद खान मानपुर थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव का रहने वाला है। एसटीएफ के एसआई नरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दीपनगर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास अस्थावां मार्ग पर छापेमारी कर दोनों को दबोचा गया है।

छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त किए। बरामदगी में एक एसबीबीएल गन, तीन देसी कट्टे, दो देसी पिस्तौल, 315 बोर के 150 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 30 जिंदा कारतूस शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ को यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने डिलीवरी से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि यह गिरोह लंबे समय से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। इनके नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और यह हथियार कहां से लाए जाते हैं। इन बिंदुओं पर जांच जारी है। इस मामले में दीपनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future