अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

साला ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के शिवपुरी मोहल्ले में एक साला ने अपने ही जीजा को पीट-पीटकर मार डाला।

मृतक के भाई ने बताया कि विश्वनाथ मिस्त्री पिछले 5 सालों से बिहार शरीफ शिवपूरी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था और उसने अपने साले सुधीर को नौकरी के लिए 3 लाख रुपए दिए थे। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के 3 लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।

सुधीर कुमार पढ़ाई का काम करता है और उसने अपने जीजा से नौकरी का नाम पर 3 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया। 3 लाख रुपये को लेकर करीब एक साल से जीजा और साला में विवाद चल रहा था।

इसी तीन लाख रुपए के विवाद को लेकर कल देर शाम ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ और तीन लोगों ने मिलकर विश्वनाथ मिस्त्री को पीट-पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »