कल नगरनौसा पहुंचेगें सीएम नीतीश कुमार, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी

नगरनौसा (नालन्दा दर्पण)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार कल अपने गृह जिले नालंदा के नगरनौसा प्रखंड की धरती पर पधारेगें।

CM Kumar will reach Nagarnausa tomorrow DM SP arrived to take stock of the preparations 2इस आगमन का मुख्य उद्देश सीएम नीतीश कुमार के अनुसार जदयू के जितने भी पुराने कार्यकर्ता हैं, जिहोंने जदयू के लिए कड़ी मेहनत किया है, उनसे मुख्य संवाद होना बताया गया है।

सीएम के आगमन को लेकर नगरनौसा पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है। इस आगमन स्थल की जाँच करने नालंदा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खुद पहुंच चुके हैं।

थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि कल के दिन बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है। जिसके लिए विधि व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और हर किसी पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि सीएम के कार्यक्रम में किसी प्रकार कोई भी घटना न घटे।

इस कार्यक्रम स्थल का मॉनिटरिंग कर रहे नगरनौसा अंचलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया इस स्थल का जायजा लेने के लिए वरीय पदाधिकारी भी आएं हैं। फिर भी नगरनौसा थाना पुलिस टीम सीएम के आगमन से पहले उनकी सुरक्षा में चूक न हो इसलिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker