पर्यटननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

Rajgir Nature Zoo Safari closed: राजगीर घूमने का प्लान है? ज़रा रुकिए, नेचर-जू सफारी रहेंगे बंद, वजह जान लीजिए

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अगर आप होली की छुट्टियों में राजगीर की हरियाली, पहाड़ों और वन्यजीवों के बीच सुकून तलाशने का मन बना रहे हैं तो यह (Rajgir Nature Zoo Safari closed) खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहार के रंग में डूबने से पहले एक पल ठहरिए। क्योंकि इस बार होली पर राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी का आनंद नहीं मिल पाएगा।

क्यों रहेंगे बंद सफारी? प्रशासनिक निर्णय के तहत 2 मार्च से 4 मार्च तक लगातार तीन दिनों के लिए राजगीर की नेचर सफारी और जू सफारी पर्यटकों के लिए बंद रखी जाएंगी। 2 मार्च (सोमवार) को  साप्ताहिक अवकाश और 3 मार्च (मंगलवार) एवं 4 मार्च (बुधवार) को होली पर्व के मद्देनज़र विशेष बंदी रहेगी।

डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक राम सुंदर एम द्वारा जारी संयुक्त नोटिस के अनुसार होली पर राजगीर में स्थानीय और बाहरी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसी वजह से यह अस्थायी रोक लगाई गई है।

आकाशीय रज्जुमार्ग भी रहेगा बंदः पर्यटकों के लिए एक और जरूरी अपडेट यह है कि आकाशीय रज्जुमार्ग (रोपवे) भी होली के दिन 4 मार्च और उसके अगले दिन 5 मार्च को बंद रहेगा। रोपवे प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा मानकों के पालन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

कब से खुलेंगे फिर से? नेचर और जू सफारी 5 मार्च से नियमित रूप से खुलेंगी। वहीं आकाशीय रज्जुमार्ग (रोपवे) 6 मार्च से पहले की तरह पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगा

प्रशासन की पर्यटकों से अपीलः प्रशासन ने सभी सैलानियों से अनुरोध किया है कि वे इन तिथियों में सफारी और रोपवे से जुड़ी यात्रा योजना न बनाएं। बेहतर अनुभव के लिए निर्धारित तिथियों के बाद ही राजगीर का रुख करें। ताकि आपकी यात्रा रंगों की तरह ही यादगार रहे, मायूसी की नहीं।

इसे जरुर पढ़ेंः राजगीर जू सफारी में वन्यजीवों और पर्यटकों लिए हुआ खास इंतजाम

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.