Crime in Nalanda: अवैध बालू कारोबार को लेकर हुई थी मुखियापति की हत्या, 5 आरोपित धराए

राजगीर (नालंदा दर्पण)। गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित मुखियापति हत्याकांड (Crime in Nalanda) का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे अवैध बालू का कारोबार का मामला सामने आया है। मुखियापति बालू उठाव का विरोध करता था।

राजगीर एसडीपीओ प्रदीप कुमार के अनुसार गत 25 जुलाई की शाम करीब 7 बजे गिरियक से कतरीसराय जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित उच्च विद्यालय आदमपुर के सामने दो स्कॉर्पियो वाहनों पर सवार अपराधकर्मियों ने मुखियापति बलबीर यादव उर्फ बालो का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक का शव बाद में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था।

इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में नीतीश कुमार, सुधीर यादव, रौशन कुमार उर्फ कस्तूरी, सुनील कुमार उर्फ अनिकेत और रोहित कुमार शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित नीतीश कुमार पर पहले से ही हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपितों पर भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम में विभिन्न थानों के प्रभारी और तकनीकी शाखा के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस मामले में अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। इस मामले में कुल 12 नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जल्द ही इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker