गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

Success Story: किसान का बेटा बना दरोगा, गांव-परिवार में हर्ष का माहौल

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। Success Story: नगरनौसा गांव निवासी किसान राजेन्द्र प्रसाद का बेटा जसवंत कुमार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस सफलता से गांव-परिवार में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

बता दें कि राजेन्द्र प्रसाद एक साधारण किसान हैं। उनका पुत्र जसवंत कुमार पुलिस एसआई की परीक्षा में सफल होकर अंतिम सूची में चयनित हुआ है। दरोगा में चयनित के बाद जसवंत कुमार पहली बार अपने गांव नगरनौसा पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर जसवंत कुमार ने कहा कि मानव जब जोर लगाता है तो पत्थर भी पानी बन जाता है। अगर इरादे दृढ़ हो तो किसी भी मंजिल पाना मुश्किल नहीं है।

जसवंत के माता उर्मिला देवी गृहणी हैं। जसवंत छह भाई बहन में बड़े भाई है। मंझला भाई वलमंत कुमार, छोटा भाई सतवंत कुमार, बहन पूनम कुमारी, प्रभा कुमारी, पार्वती कुमारी है। इनके इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बधाई देने वाले में दिलीप प्रसाद, कुंदन कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, इंद्रदेव कुमार, विट्टू कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा