नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजकीय राजगीर मलमास मेला के तीसरे शाही स्नान में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजकीय राजगीर मलमास मेला में आज पुरुषोत्तमी एकादशी को तीसरा शाही स्नान है। शाही स्नान में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण विभिन्न कुण्डों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने ब्रह्मकुण्ड एवं मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर घूम घूम कर नजर बनाये रखी।

ब्रह्मकुण्ड परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं के कतार प्रबंधन के लिए बनाये गए ज़िग जैक के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया। साफ-सफाई की व्यवस्था को भी मुकम्मल बनाये रखने को कहा।

उन्होंने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से बात-चीत भी किया और फ़ीडबैक लिया।

जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग पालियों में ब्रह्मकुण्ड में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके सहयोग हेतु अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी अलग अलग पालियों में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने मेला की शेष अवधि तक सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने को कहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »