श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की टॉयलेट से नवजात बच्ची का शव बरामद

नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की एक डब्बे की सफाई के दौरान उसके टॉयलेट से एक नवजात बच्ची का शव मिला है।

राजगीर रेल थानाध्यक्ष बच्चन प्रसाद के अनुसार बीते 23 जनवरी को नई दिल्ली से चलकर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन राजगीर पहुंची। जिसके बाद उस ट्रेन को सफाई के लिए यार्ड में लगाया गया। जहां सफाई के दौरान एक जनरल डब्बे के टॉयलेट से मृत नवजात बच्ची पर सफाईकर्मियों की नजर पड़ी।

उसके बाद सफाई कर्मियों के द्वारा इसकी तत्काल सूचना रेलकर्मियों को दी गई। फिर रेल थाना पुलिस ने उस नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भेज दिया।

फिलहाल रेल थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नवजात बच्ची के शव को लेकर अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future