Delhi coaching basement accident effect: नालंदा के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Delhi coaching basement accident effect: विगत 27 जुलाई को दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत से सबक लेते हुए नालंदा जिला प्रशासन के द्वारा भी सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कराने की तैयारी कर ली गई है।

नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को इसके लिए जांच टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। जांच टीम के द्वारा दो सप्ताह के भीतर जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन शाखा नालंदा को समर्पित किया जाएगा।

जांच टीम में संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के अंचलाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता एवं संबंधित क्षेत्र के थाना अध्यक्ष शामिल होंगे।

जांच समिति के द्वारा कोचिंग संस्थानों में जाकर 6 प्रमुख बिंदुओं पर जांच किया जाएगा। इनमें सर्व प्रमुख कोचिंग संस्थान का विधिवत निबंध की स्थिति देखी जाएगी। इसके अलावा कोचिंग संस्थान में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति, बिल्डिंग बायलॉज का अनुपालन, फायर एक्जिस्ट की व्यवस्था, प्रवेश तथा निकास द्वार की व्यवस्था तथा आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था देखी जाएगी।

जिलाधिकारी के द्वारा जांच समिति को सभी कोचिंग संस्थानों का भौतिक रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश से जिले के कोचिंग संस्थानों के संचालकों में खलबली मच गई है।

बता दें कि बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा समेत जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में हजारों की संख्या में कोचिंग संस्थान बिना निबंध तथा बिना सुरक्षा मानकों को पूरा किये संचालित किये जा रहे हैं। कई कोचिंग संस्थान तो शहर की संकीर्ण गलियों में भी संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इन कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसनी और भी जरुरी हो गए हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker