Monday, February 16, 2026
अन्य

    Bihar Education Department Big News: जानें किस तिथि से तय होगी विशिष्ट शिक्षकों की वरीयता

    नालंदा दर्पण डेस्क। Bihar Education Department Big News: बिहार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पदस्थापित होने वाले विशिष्ट शिक्षक तीनों मानदंडों पर फिट नहीं होने वाले किसी अन्य मामले का निर्णय विभाग द्वारा किया जायेगा। विशिष्ट शिक्षकों की शिक्षकों की वरीयता स्थानीय निकाय के शिक्षक के रूप में प्रशिक्षित वेतनमान प्राप्त करने की तिथि से होगी। यह प्रावधान बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 में है।

    इसके मुताबिक जहां दो शिक्षक प्रशिक्षित वेतनमान की एक ही तिथि साझा करेंगे, उनकी जन्मतिथि वरीयता तय करने के लिए मानदंड होगी। जहां दो शिक्षकों की जन्मतिथि भी एक ही होगी, वहां अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में शिक्षक का नाम वरीयता तय करेगा।

    वरीयता का सवाल इस पद पर पदस्थापित होने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों के बीच उस आदेश से उठ खड़ा हुआ है, जो एक अगस्त से शुरू होने वाली काउंसलिंग के लिए जारी हुआ है। शिक्षा विभाग के 16 जुलाई के उस आदेश में कहा गया है कि उनकी वरीयता विद्यालय में योगदान की तिथि के आधार पर निर्धारित होगी। इस पंक्ति के विरोधाभासी होने की वजह से ही विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

    राज्य में पहली सक्षमता परीक्षा में 1,87,818 स्थानीय निकाय शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। इनके अभिलेखों के काउंसलिंग के लिए शिक्षा विभाग के 16 जुलाई के उस आदेश को आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक अभिलेखों का काउंसलिंग आवंटित जिले के डीआरसीसी में किया जाना है।

    यह कार्य पूर्वाह्न नौ बजे से शाम पांच बजे तक होना। पहला स्लॉट पूर्वाह्न 9 से 10.30 तक, दूसरा स्लॉट 10.30 से 12 बजे तक, तीसरा स्लॉट 12 से 1.30 तक, चौथा स्लॉट 1.30 से तीन बजे तक एवं पांचवां स्लॉट तीन बजे से 4.30 बजे अपराह्न तक है।

    उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के अभिलेखों का काउंसलिंग एक अगस्त से माध्यमिक शिक्षकों के अभिलेखों का काउंसलिंग, दो अगस्त से स्नातक कोटि के सभी विषयों के शिक्षकों के अभिलेखों का काउंसलिंग, तीन अगस्त से मूल कोटि के उर्दू, बांग्ला एवं शारीरिक शिक्षकों के अभिलेखों का काउंसलिंग, पांच अगस्त से एवं मूल कोटि के सामान्य शिक्षकों के अभिलेखों का काउंसलिंग छह अगस्त से किया जाना है।

    शिक्षकों के लिए तिथि एवं स्लॉट विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसकी सूचना भी संबंधित शिक्षकों को मिलेगी। अभिलेखों के काउंसलिंग में मूल जाति प्रमाण पत्र, मूल दिव्यांग प्रमाण पत्र, मूल आधार कार्ड, नियोजन पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, स्नातक प्रमाण पत्र, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र, डीएलएड बीएड प्रमाण पत्र, दक्षता बीटीईटी-एसटीईटी-सीटीईटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किये जाने हैं।

    शिक्षा विभाग की अब तक की तैयारी के मुताबिक अभिलेखों के काउंसलिंग के बाद शिक्षकों की पोस्टिंग होगी। पोस्टिंग वाले स्कूल में योगदान की तिथि से ऐसे शिक्षक ‘विशिष्ट शिक्षक’ बनेंगे तथा उसी दिन से उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा भी मिल जायेगा।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध