ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गंदे धंधे का खुलासा, 33 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर देशभर के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को बिहार के नालंदा में बुलाकर जबरन ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस और अन्य गंदे काम कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी से छापेमारी कर 33 लड़कियों को मुक्त कराया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के अऩुसार कि छुड़ाई गई लड़कियों में सबसे छोटी सिर्फ 13 साल की है। आरोपी संचालकों ने लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर यहां बुलाया था और पिछले एक साल से उन्हें जबरन ऑर्केस्ट्रा में नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बबीता म्यूजिकल ग्रुप, बीआर म्यूजिकल ग्रुप और आशिकी बैंड शामिल हैं। मुख्य आरोपी रंजीत प्रसाद उर्फ राजू और उसकी पत्नी बबीता मिलकर बबीता म्यूजिकल ग्रुप चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों की लड़कियों को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया जाता था। लेकिन नालंदा पहुंचने के बाद उनसे जबरन ऑर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता था।

पुलिस ने बताया कि नववर्ष के जश्न के बाद सरस्वती पूजा में इन लड़कियों से जबरन अश्लील डांस करवाकर मोटी कमाई करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के मंसूबे नाकाम हो गए।

संचालकों ने इन लड़कियों को 1300 रुपये, 1000 रुपये और 700 रुपये प्रतिदिन देने का वादा किया था। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें एक भी रुपये नहीं मिले। जब लड़कियों ने अपने परिवार से किसी तरह संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई।

तब परिजनों ने एक एनजीओ की मदद ली। जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। संचालकों के चंगुल से छूटने के बाद लड़कियां काफी खुश दिखीं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी लड़कियों को उचित देखभाल और पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी।

नालंदा सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की चेयरपर्सन पुष्पा पांडेय ने कहा कि सभी डांस पार्टी और म्यूजिकल ग्रुप की नियमित जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिला किशोर नोडल पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा और एनजीओ की मदद ली जाएगी।

बहरहाल पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन शामिल है। इसकी भी जांच कर रही है। इस मामले ने ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप्स की आड़ में चल रहे गंदे धंधे को बेनकाब कर दिया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker