जिलाधिकारी ने जनता दरबार में इन 15 आवेदकों की समस्याएं सुनी, कार्रवाई के दिए निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 15 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

हरनौत प्रखंड के बाराह निवासी एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके निजी मकान का दरवाजा गली में खोलने में पड़ोसी द्वारा बाधा पहुँचाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया।

चंडी के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि मुबारकपुर मुख्य सड़क से  ग्रामीण लिंक रोड के निर्माण में एक स्थानीय रैयत द्वारा बाधा पहुँचाया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को नियमानुसार सुनवाई कर निवारण का निदेश दिया।

एक आवेदक द्वारा वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को कार्रवाई का निदेश दिया।

कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »