चुनावनालंदाप्रशासनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहरनौत

हरनौत क्षेत्र में DM ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया स्थल निरीक्षण

हरनौत (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आज 177 हरनौत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेरो के खरुआरा ग्राम और चंडी प्रखंड के नरसंडा पंचायत के महादलित टोला में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रपत्रों की जांच और बीएलओ ऐप पर प्रपत्र अपलोड करने की प्रक्रिया का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचकों के दरवाजों पर लगाए गए स्टीकरों की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान खरुआरा ग्राम में आंगनवाड़ी सेविका की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण का निर्देश दिया और सख्त हिदायत दी कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी बीएलओ सुपरवाइजर अपने बीएलओ की नियमित निगरानी करें और 100% प्रपत्र वितरण व संग्रहण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भरे हुए प्रपत्र जल्द प्राप्त कर बीएलओ ऐप पर अपलोड किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचक भू-सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त LPM दस्तावेज को साक्ष्य के रूप में संलग्न कर सकते हैं।

नरसंडा पंचायत के महादलित टोला में मतदाताओं से मुलाकात कर जिलाधिकारी ने गणना कार्यों की सराहना की और बीएलओ के कार्यों को बेहतर बताया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और बीएलओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.