चंडीखेती-बारीनालंदाप्रशासनहिलसा

नालंदा DM ने चंडी सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का लिया जायजा

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने आज चंडी सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस, टनल, शेडनेट हाउस, हाइड्रोपोनिक और एरोपोनिक संरचनाओं का जायजा लिया।

जिला पदाधिकारी ने किसानों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पवन कुमार पंकज को किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट अल्का, सुपरवाइजर भूषण कुमार और सेल्स एग्जीक्यूटिव अरुण कुमार प्रसाद से उत्पादन और मार्केटिंग रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने एरोपोनिक तकनीक से आलू के बीज उत्पादन की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को इन आधुनिक तकनीकों से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, और सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल चंडी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह निरीक्षण क्षेत्र में कृषि नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.