नशेड़ी अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य को पीट-पीटकर मार डाला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में पंचायत समिति सदस्य की नशे में धुत अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हुसैनपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम शरण बिंद के 46 वर्षीय पुत्र प्रदीप बिंद के रूप में हुई है।

प्रदीप बिंद पेशौर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य थे। परिजनों के अनुसार यह घटना दो कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे पांच महीने पुराने विवाद का परिणाम है।

परिजनों ने बताया कि प्रदीप बिंद गृह प्रवेश के लिए अपने मकान में अंतिम कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब पंचायत समिति सदस्य ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया तो आधा दर्जन से अधिक बदमाश लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान प्रदीप बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रहुई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रहुई थाना प्रभारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य पर बेरहमी से हमला किया गया। जिसके कारण उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी और लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद के कारण की गई। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि समय रहते इस विवाद को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिससे यह दुखद घटना घटी।

बहरहाल घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यह जघन्य अपराध है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker