यहाँ पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा बहाई जा रही है शराब की गंगा

नगरनौसा (नालन्दा दर्पण )। स्थानीय  नगरनौसा थाना क्षेत्र के एक पंचायत समिति उम्मीदवार दीपक कुमार, जो आज पंचायत समिति पद के लिए दामोदरपुर बल्धा से नामांकन भरने आए थे। नामांकन भरने के पश्चात उनके समर्थक तो दूर, खुद उनके चाचा जी भी नशे में झूलते नजर आए।

During the दला nomination of Panchayat elections in Nagarnausa the Ganges of liquor is being shed like this 1इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत समिति पद के उम्मीदवार दीपक कुमार के समर्थक किस प्रकार खुलेआम अवैध शराब, जो कि बिहार में प्रतिबंधित है, मीडिया को देखते ही अपना अपना गिलास छोड़कर मुंह छुपा कर भागने लगते हैं। लेकिन मुँह छुपाकर निकलते वक्त भी मीडिया के कैद में हो गए।

बताते चलें कि बिहार राज्य में पूर्णता शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन कहीं न कहीं स्थानीय थाना की मिलीभगत से यह धंधा फल फूल रहा है।

इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दी। लेकिन बारंबार शिकायत के बावजूद भी नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह अपनी अलग धुन में रमे रहते हैं। परिणामस्वरूप चुनावी नामांकन में हर प्रत्याशी के द्वारा अपने समर्थकों के बीच शराब की गंगा बाहाई जा रही है।During the nomination of Panchayat elections in Nagarnausa the Ganges of liquor is being shed like this 1

During the nomination of Panchayat elections in Nagarnausa the Ganges of liquor is being shed like this 3

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker